30.7 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025

नेपाल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे कबड्डी खिलाड़ी मनोज बाली

भोपाल। टी.टी. नगर स्टेडियम में कबड्डी का अभ्यास कर रहे खिलाड़ी मनोज कुमार बाली काठमाण्डु (नेपाल) में 21 से 25 सितम्बर, 2017 से होने जा रहे इन्वीटेशनल कबड्डी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम में अलग-अलग प्रदेशों के 12 खिलाड़ी भाग लेंगे।

मध्य प्रदेश से एक मात्र कबड्डी खिलाड़ी मनोज कुमार का चयन हुआ है। टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए चयनित मनोज कुमार दिल्ली में 15 से 20 सितम्बर, 2017 तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और उसके बाद काठमाण्डू में आयोजित इन्वीटेशनल कबड्डी टूर्नामेंट में प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। मनोज कुमार सात राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में फिटरेशन कप इन्दौर में कांस्य पदक जीता है। कबड्डी खिलाड़ी मनोज कुमार बाली टी.टी. नगर स्टेडियम में मुख्य प्रशिक्षक श्री पतिराज सिंह बघेल, सहा. प्रशिक्षक एन.आई.एस. कोच श्री आलोक सिंह और कौरव सिंह से कबड्डी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles