40.1 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

विश्व 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप में कमल को रजत

भोपाल। 6 रेड वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप व टीम स्नूकर चैम्पियनशिप का पुरस्कार वितरण पायरामिसा सल हशिश बीच रिसोर्ट, हुरघाटा, ईजिप्ट में सम्पन्न हुआ। राजधानी के कमल चावला ने विश्व 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप में रजत पदक अर्जित किया। 10 दिनांे तक खेली गई विश्व चैम्पियनशिप में कुल पॉच ईवेंट थे। रेड सी के गवर्नर, जनरल अहमद अब्दुल्ला के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आईबीएसएफ के उपाध्यक्ष जिम लेसी, सचिव मोहम्मद अल कामथ विशेष तौर पर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कमल चावला देश के तीसरे स्नूकर खिलाडी हैं, जिन्होंने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के फायनल में प्रवेश किया है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles