37.2 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

कनारा और एमसीसी की शानदार जीत, सैयद शकील मोहम्मद टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

भोपाल, नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स। भोपाल के स्थानीय बाबे आली क्रिकेट स्टेडियम पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित पांचवें सैयद शकील मोहम्मद ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में कनारा और एमसीसी की टीमों ने जीत दर्ज की।  दिन का पहला मैच अंकुर और कनारा के बीच खेला गया। कनारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विनय चौकसे के शानदार 70 रन और नागेंद्र के 57 रनों की मदद से 179 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंकुर की टीम आयुष परमार की बेहतरीन 90 रनों की पारी और अयांश यादव के 43 रनों के बावजूद 177 रन ही बना सकी। इस तरह कनारा ने यह रोमांचक मुकाबला दो रनों से जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच विनय चौकसे रहे।

दूसरे मुकाबले में एमसीसी ने नर्मदापुरम के खिलाफ दबदबा दिखाया। एमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अरबाज के 75 और प्रियांशु के 50 रनों की बदौलत 209 रन बनाए। जवाब में नर्मदापुरम की पूरी टीम 101 रनों पर सिमट गई। एमसीसी की ओर से अरबाज और प्रारब्ध ने चार-चार विकेट झटके। एमसीसी ने यह मैच 108 रनों से जीता और अरबाजुद्दीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों मैचों के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार बीडीसीए के सीनियर चयनकर्ता उमर बाबा, सीनियर खिलाड़ी अब्दुल अकील तथा अकादमी के सैयद अयान शकील ने प्रदान किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles