38.7 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

भोपाल के कनिष्क, भूमिका और अनुरीति ने जीते स्वर्ण

भोपाल। कनिष्क, भूमिका चौहान और अनुरीति कुमारी ने सटीक तीर चलाते हुए 16वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भोपाल के लिए स्वर्ण पदक जीते। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 125 तीरंदाजों ने तीन वर्गों (इंडियन, कम्पाउंड और रिकर्व) में स्वर्ण पदक के लिए लक्ष्य पर निशाना साधा।
अंकुर मैदान पर रविवार को इंडियन राउंड के 30 मीटर बालक में कनिष्क ने 304 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पर कब्जा किया। इसमें भोपाल के ही जयदेव (303) को रजत और मंडला के आयुष (301) को कांस्य पदक मिले। इसी इवेंट के बालिका वर्ग में भूमिका चौहान ने 278 अंकों के साथ भोपाल के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। इसमें भोपाल की ही अनुरीति (276) को दूसरा और जबलपुर की लक्षिता (270) को तीसरा स्थान मिला। मेजबानों को तीसरा स्वर्ण अनुरीति ने दिलाया। उसने इंडियन राउंड 40 मीटर बालिका वर्ग में (289) स्कोर किया। इस इवेंट में जबलपुर की लक्षिता (287) दूसरे और भोपाल की भूमिका चौहान (283) तीसरे नंबर पर रहीं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles