29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

केरला और मुम्बई की टीमें फायनल में पहुंची

भोपाल। राजधानी में टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित व्हाॅलीबाल कोर्ट में खेली जा रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस व्हाॅलीबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए सेमी फायनल मुकाबलों में आर.एस.बी. केरला ने मध्य प्रदेश सचिवालय को 3-0 से तथा आर.एस.बी. मुम्बई ने हिमाचल प्रदेश को 3-0 से परास्त कर फायनल में प्रवेश किया। फायनल मुकाबला शुक्रवार 17 फरवरी, 2017 को दोपहर 12.00 बजे से खेला जाएगा। इससे पूर्व प्रातः 8.30 बजे तीसरे स्थान के लिए मध्य प्रदेश सचिवालय एवं हिमाचल प्रदेश के मध्य हार्ड लाईन मुकाबला होगा। सेमी फायनल मुकाबलों के प्रारंभ में उप संचालक खेल श्री पी.एस. बुन्देला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मध्य प्रदेश की टीम इस प्रकार हैः- रमेश सिंह (कप्तान), रमेश वर्मा, अजय श्ंाकर माथुर, रवि स्वरूप बिरहा, अनिल पाटिल, मनीष कटारे, महेन्द्र सिंह, फीरोज खान, शाकिर हुसैन, अब्दुल राजिक और अब्दुल हक। श्री प्रणव मजुमदार (कोच) एवं श्री महेन्द्र श्रीवास्तव (मैनेजर)।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles