33.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

खेलो इंडिया महिला वूशु लीग मेरठ उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त से

जबलपुर: खेलो इंडिया महिला वुशु लीग (पश्चिमी क्षेत्र) का आयोजन वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 24 से 27 अगस्त 2024 तक गॉडविन स्कूल मेरठ उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। महिला लीग एक क्षेत्रीय स्तर का टूर्नामेंट है जिसमें 09 (राज्य/ प्रदेश) की सभी वर्ग (सब जुनियर, जुनियर एवम सीनियर )की महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

लीग का आयोजन तीन आयु समूहों में किया जाएगा।सिनियर – 18 वर्ष और उससे अधिक।जूनियर – 14 वर्ष से ऊपर से 18 वर्ष तक सब.जूनियर – 14 वर्ष से कम।प्रतियोगिता प्रारूप: प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय वुशु महासंघ (IWUF) के नियमों और विनियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।4 ज़ोनल लीग के बाद, नॉक-आउट आधार पर प्रत्येक ज़ोन से प्रत्येक इवेंट (संlदा और ताओलू) में शीर्ष चार रैंक वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय महिला लीग टूर्नामेंट के लिए चुना जाएगा और शीर्ष 8 खिलाड़ियों को पश्चिमी क्षेत्र महिला में नकद पुरस्कार प्राप्त होंगे। इस स्पर्धा में कुल 6 लाख 30हजार की प्राइज मनी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु दी जायेगी। चार जोन में संपूर्ण देश को विभाजित कर सभी जोनल प्रतियोगिताओं के बाद राष्ट्रीय खेलों इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर कुल 60 लाख की प्राइज मनी खिलाड़ियों को दी जाएगी

इस लीग में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ ,राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा ,गुजरात, दमनद्वीप ,उत्तर प्रदेश और झारखंड के महिला खिलाड़ी भाग लेंगी.मध्य प्रदेश के सभी वर्गों के कुल 60 खिलाड़ियों की एंट्री अभी तक की गई हैं। जिसमे अंतर्राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ी कृष्णिका गुप्ता, स्वेच्छा जाटव ,साक्षी जाटव ,तान्या जाटव, पूर्वी सोनी, वंशिका नामदेव ,प्रज्ञा यादव ,संयोगिता भदौरिया आदि सहित मध्य प्रदेश की अवार्डी खिलाड़ी .राष्ट्रीय प्रतियोगिता की पदक प्राप्त खिलाड़ी एवम नए खिलाड़ी भी शामिल हैं ।

मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता ने सभी जिला खेल अधिकारी खेल विभाग एवम प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संपादक से निवेदन किया है की इस स्पर्धा का प्रचार प्रसार अपने स्तर पर अधिक से अधिक करें जिससे अधिक से अधिक संख्या खिलाड़ियों की मध्य प्रदेश से हो एवम कोई खिलाड़ी खेलने से वंचित न रहे.मध्य प्रदेश वूशु संघ के सभी खिलाड़ी पिछली बार की तरह अपने जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे ऐसे आशा है। मध्य प्रदेश वूशु दल में टेक्निकल ऑफिशियल इरफान खान , नितेश बर्मन, विद्या,अनामी शरण टीम के साथ शामिल होंगे। इस दल में संपूर्ण मध्य प्रदेश की महिला खिलाड़ी हैं ।

भारतीय वूशु संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह बाजवा, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा, सचिव विजय सराफ, सी ई ओ सुहेल अहमद मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एन के त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सहसचिव रजनीश सक्सैना, शैलेन्द्र शर्मा, माया रजक,सपना,विकास चतुर्वेदी सहित खेल संचालक आदि ने स्पर्धा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और खिलाड़ियों को अधिक से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर स्पर्धा में सीधे या संघ के माध्यम से पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles