मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने आज 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य जीतकर पदक तालिका में लगाई बड़ी छलांग
भोपाल। बिहार में चल रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रतियोगिता 2025 में आज मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीत कर पदक तालिका में बड़ी छलांग लगाई है। इस तरह अब तक मध्य प्रदेश कुल 8 स्वर्ण,3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 14 पदक आर्जित कर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गया है।
मलखंब में प्रदेश के खिलाड़ियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
मध्य प्रदेश के होनहार खिलाडियों ने आज भी मलखंभ में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक आपने नाम किया।उल्लेखनीय है कि गेम्स के मलखंभ में कुल 9 स्वर्ण पदक दाव पर हैं,अब तक 7 स्वर्ण पदक के मुकाबले हुए जिसमे मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने 6 स्वर्ण पदक आर्जित किये हैं।अभी 2 स्वर्ण पदक के मुकाबले होना शेष हैं। इन दोनों में भी पदक आने की पूरी संभावना है।आज खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए आल राउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण,पोल मलखंभ व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण, हैंगिंग मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग में स्वर्ण और रोप मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग में रजत पदक सहित कुल 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किये।
आल राउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग में मध्य प्रदेश के यतिन कोरी ने रजत पदक आपने नाम किया। मलखंभ में ही आल राउंड व्यक्तिगत बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देते हुए स्वर्ण पदक आपने नाम किया।मलखंभ के पोल मलखंभ व्यक्तिगत बालक वर्ग मुकाबले में मध्य प्रदेश के यतिन कोरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
उधर टीम चैंपियनशिप बालिका वर्ग – कल देर रात तक चले मुकाबले में मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता,अनुष्का नायक,वीरा राठौर, मानसी बम्बोरिया, इशिका नारोलिया और माहि राठौर की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आल अराउंड व्यक्तिगत बालक वर्ग –इस वर्ग में मध्य प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने स्वर्ण और यतिन कोरी ने रजत पदक अपने नाम किये।
आल अराउंड व्यक्तिगत बालिका वर्ग मे प्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पोल मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग मे प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने प्रतियोगिता में स्वर्ण और यतिन कोरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हैंगिंग मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग मे मध्य प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रोप मलखम्ब व्यक्तिगत बालक वर्ग मे प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने रजत पदक अपने नाम किया।
शूटिंग में आयन अली ने स्वर्ण जीता
शूटिंग के मुकाबलों में शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत बालक वर्ग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के सैयद आयन अली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक आपने नाम किया। वही मध्य प्रदेश की पूनम रघुवंशी ने शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक आर्जित किया।शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत प्रतियोगिता बालिका वर्ग मे प्रदेश की पूनम रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
गतका बालिका टीम ने कांस्य जीता
फरी सोट्टी टीम प्रतियोगिता बालिका वर्ग मे मध्य प्रदेश की मनप्रीत कौर, माहि पटेल और वैष्णवी शर्मा की टीम ने कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया।
जुडो में नैंसी ने रजत जीता
52kg व्यक्तिगत बालिका वर्ग मे मध्य प्रदेश की की नैंसी कुंडू ने रजत पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है की पटना बिहार में आयोजित हो रही खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाडी- 1. कुस्ती, 2. जूडो, 3. फेंसिंग, 4. हॉकी, 5. आर्चरी, 6. शूटिंग, 7. बास्केटबाल, 8. सेपकटकरा, 9. वेटलिफ्टिंग, 10. मलखंब, 11. कलरिपयाटटू, 12. योगासन, 13. गटका, 14. स्वीमिंग, 15. थांग-ता, 16 जिम्नासिटक,17 बॉक्सिंग और एथेलेटिक्स मैं हिस्सा ले रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल मंत्री विश्वास सारग और खेल संचालक राकेश गुप्ता ने बधाई दी है और खिलाड़ियों से आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जाहिर की है।