खेलो एमपी यूथ गेम्स मण्डला में एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, व्हॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज, पिट्टू, क्रिकेट, रस्साकसी का हुआ आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने किया पुरस्कार वितरण
भोपाल : माननीय मुख्यमंत्री जी मंशानुसार माननीय खेल मंत्री जी के अथक प्रयासों से खेलो एमपी यूरथ गेम्स 2025-26 का आयोजन सभी खेल संघों के सहयोग से प्रदेश के समस्त जिलों में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 21 खेलों में ब्लॉक स्तरपर 7 खेलों में राज्य स्तर पर आयोजित हो रही है। इस आयोजन से प्रदेशभर में एक लाखं से ज्यादा खिलाडी जुड़ रहे है।
जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण कार्यालय मण्डला ने जिला स्तरीय यूथ गेम्स के प्रथम चरण का आज आयोजन किया। मंडला में यह प्रतियोगिता 17 से 18 जनवरी 2026 तक पं. दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, महात्मा गांधी स्टेडियम, पुलिस लाईंन, नवोदय विद्यालय पदमी और किंगफिशर स्वीमिंग पूल पर आयोजित हो रही है। आज कुल 09 खेलों में प्रथम चरण की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुईं।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी विकास खराडकर ने अवगत कराया कि आज खेलो एमपी यूथ गेम्स के प्रथम चरण में एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, व्हॉलीबाल , कबड्डी, शतरंज, पिट्टू क्रिकेट रस्साकसी की प्रतियोगिता आयोजित की गईं। एथलेटिक्स, वॉलीबाल, पिट्टू और क्रिकेट प्रतियोगिता महात्मा गांधी ग्राउण्ड पर आयोजित की गई। कबड्डी, शतरंज और टेबल टेनिस की प्रतियोगिता पं दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में की गईं। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभागिता रहे है। आज के आयोजन में विकासखण्ड मण्डला, नैनपुर, बिछिया, घुघरी, मवईं. बीजाडांडी कर नारायणगंज, मोहगांव और निवास के लगभग 1000 खिलाडियों ने प्रतिभागिता की और प्रतियोगिता को सफल आयोजन करने में 75 ऑफिसियल्स ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 21 जनवरी से जबलपुर में प्रतिभागिता करेंगे। सभी खिलाडियों की ऑनलाईन एंट्री कराई गईं। सभी खिलाडियों को भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया गया। चयनित खिलाडियों को किट और यातायात की व्यवरथा भी विभाग द्वारा की जा रही है। प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला स्तर पर ट्राफी, मैडल और प्रमाण पत्र दिये जा रहे है। राज्य स्तर पर विजेता खिलाडियों को आकर्षक नगद पुरस्कार का प्रावधान है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार .वर्मा ने किया पुरर्कार वितरणः-
अति. पुलिस अधीकषक शिवकुमार वर्मा ने आज के विजेता खिलाडियों को ट्राफी, मैडल और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया उन्होनें खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए सायबर अपराध, नशे से दूर रहने, ट्रेफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होने खिलाडियों अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी मण्डला विकास खराड़कर, मंगल सिंह पंद्रों खेल अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग, डॉ. गुलबहार खान क्रीड़ा अधिकारी आरडी कॉलेज मण्डला, विवेक जैसवाल खेल अधिकारी शास. महाविद्यालय बम्हनी, डॉ. देवंद्र बघेल क्रीड़ा अधिकारी क्रीड़ा अधिकारी, शास. जेएमसी. महिला महाविद्यालय, डॉ. आशीष चतुर्वेदी, क्रीड़ा अधिकारी, शास. महाविद्यालय मवई के साथ-साथ सभी खेल संघ के पदाधिकारी और प्रशिक्षक विशेष रूप से उपरिथित रहें।
उल्लेखनीय है केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने दिनांक 12 जनवरी 2026 को मण्डला में खेलो एमपी यूथ गेम्स को लांच किया था। खेलो एमपी यूथ गेम्स को 22 जनवरी को मण्डला आरही है। यूथ गेम्स का जिंगल एमपी की जय हो, हमारी विजय हो । खिलाड़ियों के बीच बहुत प्रचलित हो गया हैं। यूथ गेम्स का मेस्काट शेरू भी आकर्षंण का केंद्र बना हुआ है।
आज की प्रतियोगिता के विस्तृत परिणाम इस प्रकार हैं-
कबड्डीः- कबड्डी बालक वर्ग में विजेता नैनपुर विकासखण्ड और उपविजेता मण्डला विकासखण्ड रहा कबडडी बालिका वर्ग में विजेता नैनपुर और उपविजेता बिछिया
व्हॉलबालः व्हालीबाल बालक वर्ग में विजेता बिछिया उपविजेता घुघरी व्हालीबाल बालिका वर्ग में बिछिया उपविजेता मण्डला
रस्साकसी:- रस्साकसी बालक वर्ग में विजेता मण्डला उपविजेता बिछिया ररसाकसी बालिका वर्ग में विजेता मण्डला उपविजेता मोहगांव
मिट्टू :- पिट्टू बालक वर्ग में विजेता नैनपुर उपविजेता मवई पिट्टू बालिका वर्ग में विजेता नैनपुर उपविजेता बिछिया विकासखण्ड रहा।
एथलेटिक्सः-
एथलेटिक्स खेल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडियों के नाम :-
बालक वर्ग में 100मी. में श्रेष्ठ पटैल, 400मी. में प्रदीप परते, सावन मरावी, 80०मी. में ओम चंद्रौल, लांगजमप ईशांत नेताम, हाईजम्प में ईशांत नेताम, शॉटपुट और डिस्कसथ्रों में अनुरांग धारवैया, नीरज धुर्व. जैवलीन में यंशवंत भारतीया
बालिका वर्ग में 100मी. में कु रेशमा तेकाम, कु. जानवी अडमाचे, 200मी. में कु, जानवी अडमाचे कु, हिना भारवे. 40०मी, में कु.मीना उइके, कु, रेबिका मार्कों, लांगजमप में कु रेशमा तेकाम, हाईजम्प में कु मनीता, कु अंजीता, शॉटपुट में कु गरिमा मर्सकोले, कु. पल्लवी सेयाम, डिस्कस थ्रों कु . गरिमा मर्सकोले, कु . अराधना मरावी, जैवलीन थ्रो में कु, रेबिका मार्कों
शतरजः
शतरंज बालक वर्ग में विजेता देवाशीष सिंगौर, उपविजेता रविशंकर तुमराची
शतरंज बालिका वर्ग में विजेता कु सिमरन सिंह ठाकुर, उपविजेता कु महिमा रजक
टेबल टेनिस:-
टेबल टेनिस बालक वर्ग में विजेता योगेंद्र मरावी मण्डला, उपविजेता आर्यन पटैल मण्डला
टेबल टेनिस बालिका वर्ग में कु नेहा रजक मण्डला, उपविजेता कु तमन्ना हुसैन नैनपुर
क्रिकेट का चयन ट्रायल भी किया गया जिसमें बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की।
18 जनवरी 2026 को बैडमिंटन, कुश्ती, जूडो, वैटलिपफिटिंग, योगासन, ताईक्वांडो, खो-खो, टेनिस, फॅटबाल, बास्केटबाल, और तैराकी की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

