39.7 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

डेनमार्क ओपन : किदांबी-समीर क्वार्टर फाइनल में होंगे आमने-सामने

ओडेंस। भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा यहां चल रहे डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आखिरी आठ में पहुंच गए हैं। हालांकि, अगले दौर में भारत का एक खिलाड़ी पदक की दौड़ से बाहर हो जाएगा, क्योंकि क्वार्टर फाइनल में कोर्ट पर दोनों आमने-सामने होंगे। उधर, महिला डबल्स में अश्वनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने भी आखिरी आठ में जगह बना ली है।

किदांबी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में दो बार के वर्ल्ड चैम्पियन चीन के लिन डैन को 21-13, 14-21, 21-7 से हराया। वे लिन डैन को तीसरी बार हराने में सफल रहे। इससे पहले उन्होंने दो साल पहले 2016 रियो ओलिंपिक में लिन डैन को 18-21, 21-17, 21-16 से हराया था। किदांबी-लिन के बीच यह छठा मुकाबला था।

जबकि समीर ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 23-21, 6-21, 22-20 से हराया। 70 मिनट तक चले इस मुकाबले में 113 रैलियां हुईं। इन पर समीर ने 51 और जोनाथन ने 62 अंक हासिल किए।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles