34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

कोहली-साल्ट ओपनर, वेंकटेश अय्यर आउट; RCB की IPL 2026 प्लेइंग 11 का खुलासा

नई दिल्ली : डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी आईपीएल 2026 में एक बार फिर अपने खिताब की रक्षा करने की कोशिश करेगी। पिछले सीजन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल करने वाली यह टीम इस बार भी अपने विजयी क्रम को बनाए रखने की पूरी कोशिश करेगी। इस सीजन में आरसीबी ने अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं, और टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है, इस बारे में पूर्व भारतीय बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने जानकारी दी।

वेंकटेश अय्यर IPL 2026 में प्लेइंग 11 से बाहर

संजय ने स्टार स्पोर्ट्स पर इस सीजन के लिए आरीसीबी की जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें उन्होंने वेंकटेश अय्यर को शामिल नहीं किया जिसे इस टीम ने 7 करोड़ में मेगा नीलामी में खरीदा था। वेंकटेश ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले दोनों तरह से टीम को सहयोग करते हैं, लेकिन संजय ने कहा कि महंगी कीमत इस बात की गारंटी नहीं होती कि आप प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन ही जाएं और मेरी इस टीम में उनके लिए कोई जगह नहीं हैं।

विराट कोहली-फिल साल्ट ओपनर

संजय ने इस सीजन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में ओपनर के रूप में विराट कोहली और फिल साल्ट का चयन किया जबकि तीसरे नंबर पर देवदत्त पडीक्कल को रखा। कप्तान रजत पाटीदार को उन्होंने चौथे नंबर पर जगह दी जबकि विकेटकीपर जितेश शर्मा को छठे स्थान पर रखा। इसके बाद उन्होंने टीम में टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या को जगह दी जो गेंद से भी टीम को सहयोग करते हैं।

टीम में शामिल किए गए 3 तेज गेंदबाज

पूर्व भारतीय बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया, जिनमें भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल शामिल हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उन्होंने सुयश शर्मा को टीम में जगह दी। हालांकि, जोश हेजलवुड अभी अपनी इंजरी से उबर रहे हैं और यह साफ नहीं है कि वे आरसीबी के लिए खेल पाएंगे या नहीं। हेजलवुड आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट (22) लेने वाले गेंदबाज रहे थे और उनकी शानदार गेंदबाजी ने आरसीबी को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

IPL 2026 के लिए संजय बांगड़ द्वारा चुनी गई आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles