33.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

कोलकाता टेस्ट: दूसरे दिन का खेल, टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, साउथ अफ्रीका 93/7 तक सिमटा

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। दूसरे दिन (15 नवंबर) का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 93 रन बनाए, जबकि उसके 7 विकेट गिर चुके हैं। कॉर्बिन बॉश 1 और टेम्बा बावुमा 29 रन बनाकर नॉटआउट हैं। इस पारी के साथ साउथ अफ्रीका की कुल लीड केवल 63 रनों की रह गई है, जिससे टीम इंडिया का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है।मुकाबले के दूसरे दिन विकेटों का पतझड़ देखने को मिला और कुल 15 विकेट गिरे. भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन बनाए. उसे सिर्फ 30 रनों की लीड मिली थी. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया था. साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 159 रन बनाए थे.

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही. रयान रिकेल्टन 11 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने. वहीं दूसरे ओपनर एडेन मार्करम (4 रन) को रवींद्र जडेजा ने चलता किया. इसके बाद जडेजा ने एक ही ओवर में वियान मुल्डर (11 रन) और टोनी डी जोरजी (2 रन) को पवेलियन भेज दिया. ट्रिस्टन स्टब्स (5 रन) भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और जडेजा ने उन्हें बोल्ड किया. स्टब्स के आउट होने के समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 60/5 था. इसके बाद दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने काइल वेरेने (9 रन) और मार्को जानसेन (13 रन) के भी विकेट गंवाए. वेरेन को अक्षर पटेल ने बोल्ड किया. जबकि जानसेन का विकेट कुलदीप यादव ने लिया.

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड: (93/7, 35 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
रयान रिकेल्टन LBW कुलदीप यादव 11
एडेन मार्करम कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड रवींद्र जडेजा 4
वियान मुल्डर कैच ऋषभ पंत, बोल्ड रवींद्र जडेजा 11
टेम्बा बावुमा नाबाद 29*
टोनी डी जोरजी कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड रवींद्र जडेजा 2
ट्रिस्टन स्टब्स बोल्ड रवींद्र जडेजा 5
काइल वेरेने बोल्ड अक्षर पटेल 9
मार्को जानसेन कैच केएल राहुल, बोल्ड कुलदीप यादव 13
कॉर्बिन बॉश नाबाद 1*

विकेट पतन: 1-18 (रयान रिकेल्टन, 6.4 ओवर), 2-25 (एडेन मार्करम, 8.2 ओवर), 3-38 (वियान मुल्डर, 16.3 ओवर), 4-40 (टोनी डी जोरजी, 16.5 ओवर), 5-60 (ट्रिस्टन स्टब्स, 22.6 ओवर), 6-75 (काइल वेरेने, 27.5 ओवर), 7-91 (मार्को जानसेन, 33.6 ओवर)

भारत की पहली पारी: साइमन हार्मर की कातिलाना गेंदबाजी

भारतीय टीम की शुरुआत पहली पारी में काफी चुनौतीपूर्ण रही। बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल केवल 12 रन बनाकर मार्को जानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने पहले दिन के खेल के आखिरी सत्र में संयमित प्रदर्शन करते हुए टीम को और नुकसान से बचाया और पारी को संभाला।

दूसरे दिन के खेल के पहले घंटे में भी केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन बैटिंग की। इस दौरान राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने चार हजार रन पूरे किए। वहीं, सुंदर 29 रनों के निजी स्कोर पर साइमन हार्मर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए शुभमन गिल 4 रनों के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए, क्योंकि चौका लगाने के बाद उन्होंने गर्दन में दर्द की शिकायत की।

भारतीय टीम का तीसरा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा, जो 39 रन बनाकर स्पिनर केशव महाराज का शिकार बने. ऋषभ पंत (27 रन) ने कुछ बड़े शॉट्स जरूर खेले, लेकिन उनकी इनिग्स ज्यादा देर नहीं चली. पंत को कॉर्बिन बॉश ने आउट किया. ध्रुव जुरेल भी 14 रन बनाकर साइमन हार्मर की गेंद पर चलते बने. जुरेल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 153/5 था. भारत को छठा झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा, जो 27 रन बनाकर हार्मर की गेंद पर LBW हुए. जडेजा के आउट होते ही भारतीय टीम का स्कोर 171/6 हो गया. कुछ देर बाद ही कुलदीप यादव (1) भी मार्को जानसेन की गेंद पर आउट हो गए. मोहम्मद सिराज (1 रन) और अक्षर पटेल (16 रन) आउट होने वाले आखिरी दो बल्लेबाज रहे. साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने चार विकेट झटके. मार्को जानसेन को भी तीन विकेट मिले.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 189 (62.2 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
यशस्वी जायसवाल बोल्ड मार्को जानसेन 12
केएल राहुल कैच एडेन मार्करम, बोल्ड केशव महाराज 39
वॉशिंगटन सुंदर कैच एडेन मार्करम, बोल्ड साइमन हार्मर 29
शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट 4
ऋषभ पंत कैच काइल वेरेने, बोल्ड कॉर्बिन बॉश 27
रवींद्र जडेजा LBW साइमन हार्मर 27
ध्रुव जुरेल कॉट एंड बोल्ड साइमन हार्मर 14
अक्षर पटेल कैच मार्को जानसेन, साइमन हार्मर 16
कुलदीप यादव कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन 01
मोहम्मद सिराज बोल्ड मार्को जानसेन 01
जसप्रीत बुमराह नाबाद 1*

विकेट पतन: 1-18 (यशस्वी जायसवाल, 6.6 ओवर), 2-75 (वॉशिंगटन सुंदर, 34.2 ओवर), 2-79* (शुभमन गिल, रिटायर्ड नॉट आउट), 3-109 (केएल राहुल, 39.5 ओवर), 4-132 (ऋषभ पंत, 43.4 ओवर), 5-153 (ध्रुव जुरेल, 48.3 ओवर), 6-171 (रवींद्र जडेजा, 54.3 ओवर), 7-172 (कुलदीप यादव, 55.5 ओवर), 8-187 (मोहम्मद सिराज, 59.6 ओवर), 9-189 (अक्षर पटेल, 62.2 ओवर)

साउथ अफ्रीका की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह का पंजा

साउथ अफ्रीका की पहले पारी में शुरुआत शानदार रही और उसका स्कोर एक समय 57/0 था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की. नतीजा ये हुआ कि साउथ अफ्रीका छोटे स्कोर पर ही सिमट गया. एडेन मार्करम (31), रयान रिकेल्टन (23), वियान मुल्डर (24) और टोनी डी जोरजी (24) को स्टार्ट तो मिले, लेकिन ये खिलाड़ी उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे घातक साबित हुए. उन्होंने सिर्फ 27 रन देकर पांच विकेट झटके. मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को भी दो-दो सफलता हाथ लगी.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 159/10 (54.6 ओवर)
बल्लेबाज विकेट रन
एडेन मार्करम कैच ऋषभ पंत, बोल्ड जसप्रीत बुमराह 31
र‍यान र‍िकेल्टन बोल्ड जसप्रीत बुमराह 23
व‍ियान मुल्डर LBW कुलदीप यादव 24
टेम्बा बावुमा कैच ध्रुव जुरेल, बोल्ड कुलदीप यादव 03
टोनी डी जोरजी LBW जसप्रीत बुमराह 24
ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 15*
काइल वेरेने LBW मोहम्मद स‍िराज 16
मार्को जानसेन बोल्ड मोहम्मद स‍िराज 00
कॉर्बिन बॉश LBW अक्षर पटेल 03
साइमन हार्मर बोल्ड जसप्रीत बुमराह 5
केशव महाराज LBW जसप्रीत बुमराह 0

विकेट पतन: 1-57 (रयान रिकेल्टन, 10.3 ओवर), 2-62 (एडेन मार्करम, 12.1 ओवर), 3-71 (टेम्बा बावुमा, 15.6 ओवर), 4-114 (वियान मुल्डर, 29.5 ओवर) 5-120 (टोनी डी जोरजी, 32.3 ओवर), 6-146 (काइल वेरेने, 44.1 ओवर), 7-147 (मार्को जानसेन, 44.4 ओवर), 8-154 (कॉर्बिन बॉश, 51.6 ओवर), 9-159 (साइमन हार्मर, 54.3 ओवर), 10-159 (केशव महाराज, 54.6 ओवर)

कोलकाता टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, र‍यान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज

भारत vs साउथ अफ्रीका (H2H)

कुल टेस्ट मैच- 44
भारत ने जीते- 16
भारत ने हारे-18
ड्रॉ-10

भारत का कोलकाता में प्रदर्शन (टेस्ट)

कुल टेस्ट मैच-42
भारत ने जीते- 13
भारत ने हारे- 9
ड्रॉ-20

भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H) कोलकाता में

कुल टेस्ट मैच-3
भारत ने जीते- 2
भारत ने हारे-1

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles