एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्यप्रदेश की कृतिका बीछपुरिया (रीकर्व महिला श्रेणी) को 9 से 16 दिसंबर 2025 तक सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाले एशिया कप स्टेज-3 के लिए भारतीय जूनियर तीरंदाजी टीम में चुना गया है। कृतिका ने पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और पदक भी जीत चुकी हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), सोनिपत में 4 से 6 नवम्बर 2025 तक चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे, जिनमें उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में जगह मिली। कृतिका की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश तीरंदाजी संघ और स्थानीय खेल समुदाय ने उन्हें बधाई दी है।
मध्यप्रदेश की कृतिका बीछपुरिया भारत जूनियर तीरंदाजी टीम में चुनी गईं, एशिया कप स्टेज-3 में भाग लेंगी
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

