33.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

बालिका वर्ग में क्रुतिकाबा ने स्वर्ण, दीप्ति ने रजत और जागृति ने जीता कांस्य पदक

40 वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता
भोपाल। राजधानी के टी.टी. नगर राज्य खेल परिसर में ख्ेाली जा रही 40वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के अन्तर्गत आज इंडियन राउण्ड इवेन्ट में बालक-बालिका वर्ग में मुकाबले ख्ेाले गए। इंडियन राउण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को संयुक्त संचालक खेल डाँ. विनोद प्रधान ने मैडल प्रदान कर सम्मानित किया।
आज ख्ेाले गए इंडियन राउंड बालक वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में महाराष्ट्र के खिलाड़ी विकास मोरे ने स्वर्ण, दिल्ली के मोनू कुमार ने रजत और एसएसबी के विशाल कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया। जबकि बालिका वर्ग में गुजरात की क्रुतिकाबा झाला ने स्वर्ण, झारखण्ड की दीप्ति कुमारी ने रजत और महाराष्ट्र की जागृति कुण्डे ने कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए इंडियन राउण्ड वुमेन टीम इवेन्ट में गुजरात पहले, झारखण्ड दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा। जबकि बालक वर्ग टीम इवेन्ट में झारखण्ड ने पहला, आसाम दूसरा और उत्तर प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंडियन राउण्ड के मिक्सड टीम इवेन्ट में महाराष्ट्र ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश ने रजत और झारखण्ड ने कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार 12 फरवरी को रेस्ट रहेगा तथा 13 एवं 14 फरवरी को रिकर्व इवेन्ट में मुकाबले खेले जायेगंे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles