27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

जापान मास्टर्स में लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन, क्वार्टरफाइनल में लो कियान से होगी टक्कर

टोक्यो: भारत के उभरते बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने गुरुवार को जापान के कुमामोटो में चल रहे कुमामोटो मास्टर्स जापान टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। सातवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने सिंगापुर के खिलाड़ी जिया हेंग जेसन तेह को सीधे सेटों में 21-13, 21-11 से पराजित किया। मात्र 39 मिनट तक चले इस मुकाबले में लक्ष्य ने शुरुआत से ही अपना पूरा नियंत्रण बनाए रखा और विरोधी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

शुरुआत में हुई कड़ी टक्कर

पहले गेम की शुरुआत दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर के साथ हुई। लक्ष्य सेन ने शुरुआती बढ़त 8-5 से हासिल की, लेकिन जिया हेंग जेसन तेह ने शानदार वापसी करते हुए 10-9 से बढ़त बना ली। हालांकि, भारतीय शटलर ने जल्द ही लय वापस पाई और ब्रेक तक 11-10 से आगे निकल गए। इसके बाद लक्ष्य ने लगातार 7 अंक जीतकर पहला गेम आराम से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में लक्ष्य सेन का दबदबा, एकतरफा रहा मुकाबला

दूसरे गेम में लक्ष्य सेन ने पूरी तरह दबदबा दिखाया। उन्होंने शुरुआत में ही 5-0 की बढ़त बनाते हुए तेह को कोई मौका नहीं दिया। इंटरवल तक स्कोर 11-3 हो चुका था। इसके बाद लक्ष्य ने लगातार सटीक शॉट्स के साथ मुकाबले को अपने पक्ष में खत्म किया।

अब लक्ष्य सेन की अगली चुनौती लो कियान यू

क्वार्टरफाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लो कियान यू से होगा, जो एक बेहद रोमांचक भिड़ंत होने की उम्मीद है। वहीं, दिन के दूसरे मैच में भारत के अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय का सामना डेनमार्क के रास्मस जेम्के से होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles