आखिरी टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा ‘झटका’
इंदौर। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी इंदौर टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। कोलकाता टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अगले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंदौर में आखिरी टेस्ट शुक्रवार से खेला जाना है। बीसीसीआई ने भुवी की जगह शार्दुल ठाकुर को तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में चुना है। कोलकाता टेस्ट के दौरान भुवी के पीठ में खिंचाव आ गया था। कोलकाता टेस्ट में भुवी ने छह विकेट झटके थे और टीम इंडिया को 178 रनों की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। कानपुर टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चिकनगुनिया के चलते सीरीज से बाहर हो गए थे। शार्दुल ने अभी तक टीम इंडिया के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।
आखिरी टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा ‘झटका’
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

