RCB की प्लेइंग 11 का दिग्गज ने किया चयन, 6 बैटर, 2 ऑलराउंडर, 3 तेज गेंदबाज

0

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 में चैंपियन बनकर इतिहास रचा था और अब टीम IPL 2026 में अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि यह सफर आसान नहीं होने वाला है। टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस है, जो पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे थे। यदि हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह शुरुआती कुछ मैचों के बाद टीम से जुड़ सकते हैं, जिससे आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद है।

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी फिटनेस संबंधी कुछ परेशानी है ऐसे में उनकी जगह कौन ले सकता है। आईपीएल 2026 में आरसीबी की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है इसके बारे में (मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ) दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने बताया और उन्होंने हेजलवुड और यश दयाल के सबसे बेहतरीन विकल्प के बारे में भी बताया।

ओपनिंग में Virat Kohli-साल्ट की जोड़ी, नंबर-3 पर Devdutt

हर्षा भोगले ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया है, उसमें ओपनिंग के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट को जगह दी है। हर्षा के अनुसार, विराट भले ही लगातार क्रिकेट नहीं खेल रहे हों, लेकिन वह टीम के लिए अहम योगदान देने में सक्षम हैं, जबकि साल्ट की आक्रामक बल्लेबाजी किसी से छिपी नहीं है। इस टीम की बैटिंग लाइनअप में वे देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर रखते हैं, जिससे टॉप ऑर्डर और भी मजबूत नजर आता है।

हर्षा ने चौथे नंबर पर बैटिंग में कप्तान रजत पाटीदार को रखा, लेकिन पिछले सीजन में उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा था। रजत ने बतौर कप्तान खिताब जरूर जीता, लेकिन इस सीजन में उन्हें बैटिंग से कमाल करना होगा। पांचवें नंबर पर उन्होंने टिम डेविड को रखा जो बेहतरीन बैटर हैं साथ ही वो स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। इसके बाद उन्होंने बैटिंग क्रम में विकेटकीपर जितेश शर्मा को छठे नंबर पर जगह दी।

IPL 2026: RCB ने 2 ऑलराउंडर-3 तेज गेंदबाजों पर जताया भरोसा

हर्षा ने इस टीम की प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के रूप में क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड को शामिल किया। ये दोनों गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बेहद तेज गति से बैटिंग भी करते हैं। क्रुणाल टीम को स्पिन विकल्प उलब्ध करवाएंगे। हर्षा ने कहा कि भुवी टीम में होंगे जबकि हेजलवुड फिलहाल फिट नहीं हैं तो टीम जैकब डफी के साथ जा सकती है। वहीं उन्होंने यश दयाल की फिटनेस पर भी सवाल उठाए और कहा कि टीम शुरुआती मैचों में रसिकदार के साथ जा सकती है। उन्होंने सुयश शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चुना। हर्षा ने कहा कि मंगेश यादव को भी बतौर तेज गेंदबाज शायद आजमाया जा सकता है।

हर्षा भोगले द्वारा चुनी गई आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार, टेम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, रसिकदार।
इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here