34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें?

नई दिल्ली: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए मंच पूरी तरह तैयार है। बहुप्रतीक्षित भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल गुरुवार, 18 सितंबर को टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनिया के कुछ बेहतरीन भाला फेंक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान भारत के गत विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा पर रहेगा। नीरज ने पिछले संस्करण में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था, और इस बार भी उनसे बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं।

फाइनल में पहुंचने के लिए कट-ऑफ मार्क्स क्या थे?

फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की कट-ऑफ मार्क रेंज 84.50 मीटर निर्धारित की गई थी। इसका मतलब था कि कोई भी एथलीट जो इस दूरी से अधिक भाला फेंकता, वह सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेता। हालांकि, दोनों ग्रुप्स में से कम से कम 12 एथलीटों को फाइनल में पहुंचना था। ऐसे में अगर कोई एथलीट 84.50 मीटर से कम दूरी फेंकता है, तो उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए शीर्ष 12 में आना जरूरी था। वहीं, यदि 12 से अधिक एथलीट 84.50 मीटर से ज्यादा भाला फेंकते, तो वे सभी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेते।

कितने एथलीटों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया?

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर भाला फेंककर स्वचालित कट-ऑफ मार्क को पार कर लिया और फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया। गौरतलब है कि वह फाइनल में पहुंचने वाले अकेले भारतीय नहीं हैं। सचिन यादव ने क्वालिफाइंग राउंड में 83.67 मीटर का थ्रो किया और 10वें स्थान पर रहे। हालांकि उनका थ्रो स्वचालित कट-ऑफ से कम था, लेकिन शीर्ष 12 में आने के कारण वह भी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक (पुरुष) स्पर्धा के फाइनलिस्टों की पूरी सूची

एंडरसन पीटर्स (जर्मनी): 89.53 मीटर
जूलियन वेबर (जर्मनी): 87.21 मीटर
जूलियस येगो (केन्या): 85.96
डेविड वेगनर (पोलैंड): 85.67
अरशद नदीम (पाकिस्तान): 85.28
नीरज चोपड़ा (भारत): 84.95
कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका): 84.72
जैकब वडलेज (चेक गणराज्य): 84.11
केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो): 83.93
सचिन यादव (भारत): 83.67
कैमरन मैकएंटायर (ऑस्ट्रेलिया): 83.03
रुमेश थरंगा पथिरगे (श्रीलंका): 82.80

बता दें कि पुरुषों की भाला फेंक क्वालिफिकेशन स्पर्धा में कुल 37 एथलीटों ने हिस्सा लिया था, जिनमें चार भारतीय—नीरज चोपड़ा, सचिन यादव, रोहित यादव और यशवीर सिंह शामिल थे। इन 37 एथलीटों को दो समूहों में विभाजित किया गया था। नीरज चोपड़ा और सचिन यादव ग्रुप ए में शामिल थे। उनके साथ इस ग्रुप में जूलियन वेबर, केशोर्न वालकॉट और जैकब वडलेज जैसे दिग्गज एथलीट भी थे।

नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप फाइनल: लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल भारतीय समयानुसार गुरुवार 18 सितंबर की दोपहर 03:53 बजे से शुरू होगा। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar (जियोहॉटस्टार) ऐप पर उपलब्ध होगी। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल का भारत में लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 2 पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 सुबह के सत्र का लाइव टेलीकास्ट भारतीय समयानुसार सुबह 4:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 शाम के सत्र का लाइव टेलीकास्ट भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles