24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

एलएनसीटी में वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल संपन्न, लोक जागृति यूनिवर्सिटी चैंपियन

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी विश्वविद्यालय, कोलार रोड में आयोजित वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर की विश्वविद्यालय टीमों ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। लोक जागृति यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 अंकों के साथ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। मणिपाल यूनिवर्सिटी 7 अंकों के साथ उपविजेता रही, जबकि पारुल यूनिवर्सिटी, वडोदरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। एसकेडी यूनिवर्सिटी, हनुमानगढ़ चौथे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलाधिपति डॉ. अनुपम चौकसे, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. एनके थापक सहित अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट स्पाइकर का सम्मान लोक जागृति यूनिवर्सिटी के अजर पटेल को मिला। बेस्ट सेटर उत्कर्ष (मणिपाल यूनिवर्सिटी) और बेस्ट लिब्रो आयुष चौधरी (लोक जागृति यूनिवर्सिटी) रहे। आयोजन समिति ने सभी टीमों, रैफरी और वालंटियर्स का आभार जताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles