25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

LNCT खेलोत्सव: फुटसाल में एलएनसीटीई एआईएमएल, शतरंज में इशिता जैन विजेता

भोपाल: एलएनसीटी द्वारा आयोजित खेलोत्सव सेकंड राउंड के अंतर्गत दूसरे दिन फुटसाल प्रतियोगिता का अयोजन एलएनसीटी यूनिवर्सिटी नवनिर्मित फुटसाल खेल मैदान पर किया गया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एलएनसीटीई एआईएमएल ने एलएनसीटी सीएसई एआईएमएल को 2-0 से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। एलएनसीटीई एआईएमएल की और से यश नेमावर, अनिरुद्ध दुबे अपनी टीम के लिए गोल किए। एलएनसीटीई एआईएमएल की टीम मे सैयद अबीर कप्तान, यश नेमा, अनिरुद्ध दुबे, लक्ष्य, आर्यन, समर्थ, शाश्वत, सूर्यांश शर्मा शामिल थे।

इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एलएनसीटीई एआईएमएल ने एलएनसीटी एआईडीएस 3-0 से, दुसरे सेमीफाइनल मुकाबले मे सीएसई एआईएमएल ने ईसी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फुटसाल प्रतियोगिता में एलएनसीटी की 28 ब्रांचो के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नवनिर्मित फुटसाल खेल मैदान की सभी खिलाड़ियों ने प्रशंसा की। महिला शतरंज प्रतियोगिता में इशिता जैन साइबर सिक्योरिटी प्रथम स्थान एवं रितिका शर्मा ईसी द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका, कृष्णकांत पटेल, नरेंद्र जटाशंकर, अनन्य, रितेश,अर्चिता दुबे, सोनाली विश्वकर्मा निभा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles