वर्ल्ड स्नूकर में कमल का सफर थमा

0

भोपाल। वर्ल्ड 6रेड स्नूकर चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता कमल चावला, टीम चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फायनल मैच में वेल्स की जोडी के हाथों 1-3 से परास्त हो गए। इसके साथ ही उनका इस वर्ल्ड चैम्पियनशिप का सफर भी समाप्त हो गया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ल्ड टीम स्नूकर चैम्पियनशिप में कमल ने ब्रजेश दमानी के साथ मिलकर कॉस्य पदक अर्जित किया था। ईजिप्त के हुरघाडा में खेली जा रही विश्व चैम्पियनशिप में प्री क्वार्टर फायनल मैच में कमल ने वेल्स के एंड्रयू पेगेट को हराकर भारत को 1-0 से अग्रता दिलाई। लेकिन वेल्स के एलेक्स टॉबमैन ने पुष्पिंदर सिंह को हराकर स्कोर 1-1 कर दिया। टीम मुकाबले मेें वेल्स की जोडी ने आसान जीत दर्ज कर स्कोर 2-1 किया। रिवर्स मुकाबले में पुष्पिंदर को एलेक्स ने हराकर 3-1 से भारतीय जोडी के क्वार्टर फायनल में पहुॅचने के मंसूबे को चकनाचूर कर दिया।