25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

सब-जूनियर सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ को 6-1 रौंदा

भोपाल | नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में खेले जा रहे 34वें नेहरू सब जूनियर हाकी टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश राज्य हाकी अकादमी भोपाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सेमीफायनल मैच में मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हाकी टीम ने लखनऊ को 6-1 से परास्त किया और फायनल में अपनी जगह बनाई। खिताबी मुंकाबला एक नवम्बर को मध्यप्रदेश हाकी अकादमी और उड़ीसा के मध्य खेला जाएगा।
सोमवार को खेले गए मैच में अकादमी के खिलाड़ी हिमांशु, अनिकेत, और गौरव श्रेयांस ने 2-2 गोल किए और टीम को शानदार जीत दिलाई। अनिकेत को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। टीम को मिली इस जीत पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और उपेन्द्र जैन ने फाइनल में विजयी हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles