नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में छह नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इनमें तीन बड़े विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिससे टीम की ताकत और बढ़ गई है। पहले से ही टीम के पास एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे अनुभवी और धमाकेदार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो लखनऊ की बल्लेबाजी और रणनीति को और मजबूत बनाते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पिछले सीजन काफी निराश किया था। इसको देखते हुए इस बार ऑक्शन के बाद टीम में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। जोश इंगलिस को खरीदने के लिए टीम ने 8 करोड़ 60 लाख रुपये का बड़ा दांव लगाया। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। इसके अलावा टीम ने एनरिक नॉर्खिया और वानिंदु हसारंगा को उनके बेस प्राइस 2-2 करोड़ पर ही खरीद लिया।
अर्जुन तेंदुलकर की टीम में जगह नहीं बन रही
अब सवाल यह है कि टीम की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है। अगर सबसे मजबूत प्लेइंग 11 की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर के लिए इस शुरुआती इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में जगह बनती नहीं दिख रही है। वहीं, एडेन मार्कराम और जोश इंगलिस में से कौन खेलेंगे, इस पर भी बड़ा सवाल है। इसके अलावा, निकोलस पूरन ओपनिंग करेंगे या नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे, यह भी कप्तान ऋषभ पंत के लिए रणनीति तय करने में सिरदर्द साबित होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया, जोश इंगलिस
लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2026 के लिए पूरा स्क्वाड
ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, वानिंदु हसारंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंगलिस।

