29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

‘माँ तुझे प्रणाम’ के तहत युवाओं का दल बाडमेर सरहद के लिए रवाना

भोपाल । युवाओं में देश भक्ति का जस्बा जगाने के लिए सरकार की ‘‘माँ तुझे प्रणाम’’ योजना का क्रियान्वयन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। योजनान्तर्गत 72 सदस्यीय युवाओं का दल देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बाडमेर (राजस्थान) के लिए आज रवाना हुआ। दल को टी.टी. नगर स्टेडियम से झंडी दिखलाकर संयुक्त संचालक खेल डाॅं. विनोद प्रधान द्वारा रवाना किया गया। डाॅं. प्रधान ने दल प्रभारी महेन्द्र सोनकर को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जो सीमा पर फहराया जाएगा।

इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए डाॅं. प्रधान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का भ्रमण कराने के लिए चलाई जा रही ‘‘माँ तुझे प्रणाम’’ योजना शासन की अभिनव योजना है जिसके माध्यम से जहां युवाओं को देश की सुरक्षा में लगे जवानों के जस्बे और उनकी कार्यप्रणाली जानने का अवसर मिलता है वहीं राष्ट्र सेवा की भावना जागृत होती है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन में रहकर अनुभव यात्रा करने की ताकीद करते हुए उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

योजना प्रभारी एवं जिला खेल अधिकारी श्री ओ.पी. हारोड़ ने बताया कि भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस से अनुभव यात्रा पर जाने वाले दल में बैतूल, विदिशा और गुना जिलों के युवा शामिल हैं भ्रमण के दौरान यह दल 27 फरवरी, 2017 को वापस भोपाल लौटेगा। गौरतलब है कि 10 जून, 2013 को प्रारंभ ‘‘ माँ तुझे प्रणाम’’ योजना के अंतर्गत अभी तक पांच हजार चार सौ से अधिक युवाओं को अनुभव यात्रा कराई जा चुकी है और यात्रा का यह क्रम जारी है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles