27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

मकाऊ ओपन -सायना लय में नजर नहीं आई

भारत की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ियों में शुमार सायना नेहवाल को मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को हार का सामना करना पड़ा। चीन की जैंग यिमन के खिलाफ उन्हें सीधे सेटों में 12-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। सायना मैच में बिल्कुल लय में नजर नहीं आई और यिमन ने आसानी से उन्हें हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।इससे पहले सायना ने गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की दिनार दयाह ऑस्टिन को एक घंटे दो मिनट में 17-21, 21-18, 21-12 से मात दी थी। लंदन ओलम्पिक में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली सायना को बुधवार को खेला गया अपना पहला मुकाबला जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। 11वीं विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने इंडोनेशिया की हना रामादिनी को 21-23, 21-14, 21-18 से मात दी थी। यह मुकाबला एक घंटे तीन मिनट तक चला था।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles