एनएसटी न्यूज, भोपाल। 28 से 31 दिसंबर 2025 तक कोट्टायम, केरल में 47वीं राष्ट्रीय सीनियर थ्रोबाल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग खेलेंगे। मध्य प्रदेश की टीमों का ऐलान मध्य प्रदेश थ्रोबाल एसोसिएशन के सचिव एवं प्रशिक्षक अविनाश बुरबुरे ने किया। पुरुष टीम के कप्तान विवेक कुशवाहा होंगे और महिला टीम में प्रेरणा लोखंडे कप्तान के पद पर रहेंगी। पुरुष टीम में मिथुन वर्मा, कमल कुशवाहा, पवन तिवारी, चंद्रकांत हरेड़े, रजत कोवे, मोहित डोबी, मयंक सिंह, सौरभ बघेल, देवेंद्र अहिरवार, रोहित इंगले, करण मालवीय, आकाश तायडे, प्रशांत धुर्वे, आयुष घनवरे, आशीष सक्सेना और शशिकांत हरेड़े (प्रबंधक) शामिल हैं। महिला टीम में सीता मुखिया (उप कप्तान), शोभा सरोआम, दुर्गा मालवीय, आकृति पटेल, अलमास खान, र्नेहा चौधरी, माया साहू, सुहाना खान, दिशा उरके, प्राची कोइर, आरती तुगरास, शिखा जाट, पूजा अम्बारे, आशीष सक्सेना (प्रशिक्षक) और संध्या ठाकुर (प्रबंधक) शामिल हैं। टीम ने प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष थ्रोबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया से भेंट की और कोट्टायम के लिए प्रस्थान किया।

