33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

मप्र के अरमान और नीलकांत जूनियर पुरूष हॉकी टीम

नई दिल्ली। भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरजीत सिंह के नेतृत्व में पर्थ में 29 सितंबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग (एएचएल) में हिस्सा लेगी। इसमें मप्र के अरमान कुरैशी और नीलकांत शर्मा भी चयनित हुए हैं। रियो ओलिंपिक में पीआर श्रीजेश के स्टैंडबाई गोलकीपर रहे विकास दहिया भी टीम का हिस्सा होंगे। दीपसान टिर्की उपकप्तान होंगे। पहली बार भारत, मलेशिया और न्यूजीलैंड की अंतरराष्ट्रीय टीमें ऑस्ट्रेलियाई हाॅकी लीग में हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी।
जिसमें गत चैम्पियन क्वीन्सलैंड, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम ऑस्ट्रेलिया, विक्टोरिया, न्यू साउथ वेल्स, तस्मानिया, मलेशिया टाइगर्स, मलेशिया ब्ल्यूज, न्यूजीलैंड फ्यूचर्स आदि टीमें शामिल हैं। 29 सितंबर को टूर्नामेंट के ओपन मैच में भारत का सामना मलेशिया ब्ल्यूज से होगा। भारतीय जूनियर हॉकी कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, दिसंबर 2016 में भारत में होने वाले जूनियर विश्वकप से पूर्व यह हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छा अनुभव है। पहली बार हमें एएचएल के लिए आमंत्रित किया गया है और हमें उम्मीद है कि हम इस मौके का फायदा उठाएंगे।’

टीम इस प्रकार है

गोलकीपर- विकास दहिया, कृष्ण बी पाठक। डिफेंडर– वरुण कुमार, दीपसान टिर्की, गुरिंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह, आनंद लाकड़ा। मिडफील्डर- नीलकांत शर्मा, हरजीत सिंह (कप्तान), संता सिंह, सुमित, मनप्रीत सिंह। फॉरवर्ड- अरमान कुरैशी, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, परविंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, अजित कुमार पांडे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles