33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

राष्ट्रीय सब-जूनियर हाकी चैंपियनशिप: मध्यप्रदेश ने हरियाणा को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया

(NST News) भोपाल. चेन्नई में चल रही राष्ट्रीय सब-जूनियर बालक हाकी चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने हरियाणा को 2-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। इस संघर्षपूर्ण मैच में आदित्य रैकवार के दमदार स्टिकवर्क और टीम के सुनियोजित प्रयासों ने निर्णायक भूमिका निभाई, जिसके चलते उन्हें ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुना गया।

हाकी इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता की जानकारी हॉकी मप्र के महासचिव लोक बहादुर ने दी। उन्होंने बताया कि मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खेल के 26वें मिनट में करन गौतम, आदिल खान, आदित्य रैकवार, विवेक कुमार, सिद्धार्थ बेन और दीपक की संयुक्त कोशिशों से एमपी को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे करन गौतम ने गोल में बदलते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हरियाणा की टीम ने तुरंत जवाबी हमला किया, लेकिन मध्यप्रदेश की रक्षापंक्ति ने सूझबूझ से गोल होने से रोका। इसके बाद 33वें मिनट में एमपी ने एक और सुनियोजित आक्रमण किया, जिसमें आशिर आदिल ने शानदार फील्ड गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया।

हालांकि, 38वें मिनट में हरियाणा के सचिन ने एक फील्ड गोल के साथ स्कोर 2-1 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में मध्यप्रदेश ने आक्रामक खेल जारी रखा और हरियाणा पर दबाव बनाए रखा, लेकिन कई गोल करने के मौके गंवाए। अंत तक मध्यप्रदेश की टीम 2-1 की बढ़त बनाए रखने में सफल रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles