भोपाल। मध्य प्रदेश के करातेबाजों ने आईएफएस वर्ल्ड स्कूल कॉम्बैट गेम्स में देश को पांच पदक दिलाए। इसमें तीन स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल है। इससे भारत के पदकों की संख्या 11 हाे गई है। इसमें छह स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य शामिल हैं। आगरा में बुधवार को आदित्य, ऋषभ और रोहन राज को गोल्ड मिले। यहां प्रदेश के 5 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।