34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मध्य प्रदेश पुरूष हाॅकी अकादमी ने छत्तीसगढ़ हाॅकी को 9-1 से हराकर क्वार्टर फायनल में जगह बनाई

भोपाल। बैंगलूरू में खेली जा रही सातवीं राष्ट्रीय सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘ए’ डिवीजन बालक वर्ग में आज म.प्र. राज्य पुरूष हाॅकी अकादमी और छत्तीसगढ़ हाॅकी के मध्य मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में म.प्र. हाॅकी अकादमी ने छत्तीसगढ़ हाॅकी को 9-1 से परास्त कर क्वार्टर फायनल में जगह बनाई। हाॅफ टाइम तक मध्य प्रदेश अकादमी 6-1 से आगे थी। मध्य प्रदेश हाॅकी अकादमी की ओर से अनिकेत वरूण ने 8वें और 50वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल, श्रेयश धूपे ने 23वें और 29वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल तथा शैलेन्द्र सिंह ने 27वें मिनट में एक फील्ड और 59वें मिनट में एक पेनाॅल्टी स्टोक से गोल किए। जबकि टीम के खिलाड़ी हिमांशु ने 25वें मिनट में एक फील्ड गोल, बजरंग सेन ने 30वें मिनट में एक फील्ड गोल, अक्षय दुबे ने 48वें मिनट में पेनाॅल्टी कार्नर से एक गोल कर टीम को 9-1 से जीत दिलाई। छत्तीसगढ़ हाॅकी की ओर से एक मात्र गोल टीम के खिलाड़ी कैलाश पण्डया ने किया। क्र्वाटर फायनल मुकबला 18 मई को मध्य प्रदेश हाॅकी अकादमी और पंजाब हाॅकी के मध्य खेला जायेगा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles