37 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

मध्य प्रदेश पुरूष हाॅकी अकादमी ने ओड़िशा को हराकर तीसरा स्थान अर्जित किया

भोपाल। बैंगलूरू में खेली जा रही सातवीं राष्ट्रीय सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘ए’ डिवीजन बालक वर्ग में आज म.प्र. राज्य पुरूष हाॅकी अकादमी और हाॅकी ओड़िशा के मध्य तीसरे स्थान के लिए हार्ड लाइन मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में म.प्र. हाॅकी अकादमी ने हाॅकी ओडिशा को 3-2 से परास्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। हाॅफ टाइम तक मध्य प्रदेश अकादमी 3-1 से आगे थी। मध्य प्रदेश हाॅकी अकादमी की ओर से हैदर अली ने 8वें मिनट में एक फील्ड गोल किया। जबकि शैलेन्द्र सिंह ने 27वें और 32वें मिनट में एक फील्ड तथा एक पेनाॅल्टी कार्नर से दो गोल कर टीम को 3-2 से जीत दिलाई। म.प्र. राज्य पुरूष हाॅकी अकादमी की सब जूनियर टीम की इस उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले में हाॅकी चण्डीगढ़ ने स्पोट्र्स अथाॅरटी आॅफ इंडिया (साई) को 4-0 से हराकर विजेता का खिताब अर्जित किया। जबकि साई की टीम दूसरे स्थान पर रही। मध्य प्रदेश राज्य पुरूष हाॅकी आकादमी की सब जूनियर टीम ने सहायक प्रशिक्षक श्री लोकेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में भागीदारी की।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles