29.1 C
New Delhi
Monday, April 28, 2025

मप्र के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने केन्द्रीय मंत्री से भेंट कर खेल संघों के विवाद को सुलझाने दिया सुझाव

– केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने दिया आश्वासन, कहा जल्द लिया जाएगा इस पर फैसला

भोपाल। म.प्र के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से सौजन्य भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से खेल संघों के विवाद से खिलाडिय़ों और खेल को हो रहे नुकसान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को खेल संघों के विवाद के त्वरित हल हेतु पृथक से राष्ट्रीय स्पोट्र्स ट्रब्युनल गठित करने का सुझाव दिया। केन्द्रीय खेल मंत्री ने सुझाव की सराहना करते हुये आश्वासन दिया कि इस मामले पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण की जनरल बॉडी की बैठक में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिभागिता की थी और लगातार चल रहे खेल संघों के विवाद के हल हेतु राष्ट्रीय स्पोट्र्स ट्रब्युनल गठित करने का सुझाव दिया था। वर्तमान में भी कई खेल संघों में विवाद की स्थिति है, जिसके कारण भारी संख्या में प्रतिभावान खिलाडिय़ों को नुकसान हो रहा है। सालों तक खेल संघों के विवाद का कोई हल नहीं निकल पा रहा है।

आज केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से सौजन्य भेंट करने के उपरांत खेल मंत्री विश्वास सारंग ने केन्द्रीय मंत्री का आभार माना। उन्होंने बताया यदि नेशनल स्पोट्र्स ट्रब्युनल का गठन होता है तो यह भारत के खिलाडिय़ों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल होगी। नेशनल स्पोट्र्स ट्रब्युनल के गठन से निश्चित ही भारतीय खेलों को नई दिशा मिलेगी। मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles