26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मध्यप्रदेश राज्य साइक्लिंग:अनंत ने स्वर्ण और संचय ने रजत पदक जीता 

जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप का आयोजन हाल ही में जबलपुर में किया गया, जिसमें राज्यभर के 100 से अधिक साइक्लिस्टों ने भाग लिया। अंडर–23 रोड रेस श्रेणी में अनंत सिंह मेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि संचय सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। दोनों ने रेस की शुरुआत में ही एक मजबूत ब्रेकअवे बनाकर बाकी पेलोटन को पीछे छोड़ दिया।

यह जीत अनंत का आठवां राज्य खिताब है जिसमें पाँच रोड और तीन माउंटेन बाइक (MTB) खिताब शामिल हैं जो राज्य स्तरीय साइक्लिंग सर्किट में उनकी निरंतर श्रेष्ठता को दर्शाता है। संचय सिंह, जो एक एशियाई पदक विजेता स्केटर हैं और कई राष्ट्रीय स्तर के पदक जीत चुके हैं, ने रोड साइक्लिंग में भी शानदार सहनशक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया।दोनों खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप, जो दिसंबर में संबलपुर (ओडिशा) में आयोजित की जाएगी मैं हिस्सा लेंगे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles