भोपाल | 41वीं पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मप्र दल बुधवार को दिल्ली रवाना हुआ। प्रतियोगिता 18 से 21 मई तक खेली जाएगी। दल का नेतृत्व मो. तारिक करेंगे। इसमें भोपाल के अलावा ग्वालियर, इंदौर, महू और जबलपुर के 40 खिलाड़ी हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का चयन होगा, जो हंगरी में होने वाली वर्ल्ड पंजा कुश्ती में हिस्सा लेगी। टीम: अरबाज (55 किग्रा), अलमास उद्वीन (55 किग्रा), आमिर (60 किग्रा), राजा खान व सलमान खान (65 किग्रा), दाउद खान व मुशाहिद (70 किग्रा), जारिश (85 किग्रा), मो. शामिर (110 किग्रा), मास्टर वर्ग: आबिद अली, मेहबूब खान, आमिर खान, राजा खान। जूनियर वर्ग: नाजिश।

