26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

जम्मू-कश्मीर में होगी युवा कबड्डी सीरीज, भोपाल में चल रहा मप्र टीम का चयन ट्रायल

(NST News) भोपाल. युवा कबड्डी सीरीज 2025 का आयोजन इस बार जम्मू एंड कश्मीर में किया जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश कबड्डी टीम का ट्रायल राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया। यह ट्रायल मप्र कबड्डी एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से किया गया, जिसमें प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिला जिनका जन्म सितंबर 2002 के बाद हुआ है। इस चयन प्रक्रिया में करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिनमें से 20 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। इनमें 15 खिलाड़ी मुख्य टीम में होंगे जबकि छह खिलाड़ियों को अतिरिक्त रखा जाएगा। मप्र कबड्डी एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव जेसी शर्मा ने बताया कि ट्रायल पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया गया और खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। चयनित टीम जम्मू-कश्मीर में होने वाली युवा कबड्डी सीरीज में मप्र का प्रतिनिधित्व करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles