33.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

रांची में समरदीप का सुनहरा थ्रो, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

एनएसटी न्यूज, भोपाल। रांची में चल रही चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट में 19.59 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। टीटी नगर स्थित राज्य एथलेटिक्स अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समरदीप ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि समरदीप ने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से यह साबित किया है कि कोई लक्ष्य असंभव नहीं। इस सफलता के पीछे अकादमी के अनुभवी कोचों और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का बड़ा योगदान रहा। आधुनिक संसाधन और खेल विभाग की नीतियों ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूत मंच दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles