25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

नेहरू लीजेंड क्रिकेट ट्रॉफी पर महाकाल बंठन क्लब का कब्जा, फाइनल में R-One क्लब को 6 विकेट से हराया

एनएसटी न्यूज, भोपाल। नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में आयोजित नेहरू लीजेंड क्रिकेट ट्रॉफी प्रतियोगिता का खिताब महाकाल बंठन क्लब ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में महाकाल बंठन क्लब ने R-One क्लब को 6 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निर्णायक मुकाबले में राजेंद्र ठाकुर की शानदार बल्लेबाज़ी टीम की जीत का आधार बनी। फाइनल मैच में R-One क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए महाकाल बंठन क्लब ने संयमित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। राजेंद्र ठाकुर ने महत्वपूर्ण रन बनाते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया और अंत तक टिके रहे। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइनल का मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों R-One इलेवन, बुचके कंस्ट्रक्शन, आइकोनिक इलेवन और महाकाल बंठन क्लब ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्ण खेल दिखाया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट में पीयूष रामलखानी को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर, राहुल रावत को बेस्ट बैट्समैन, निखिल को बेस्ट फील्डर और अनुराग बुचके को बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार मिला। सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच पुरस्कार विवेक रायकवार को मिले। पुरस्कार वितरण समारोह मेजर नीलेश तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख संदीप खोदरे, विनोद रायकवार, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर और प्रमोद पाठक सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles