36.8 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

महर्षि मैत्री क्रिकेट श्रृंखला का फाइनल कल, क्वार्टर फाइनल में दिखा जबरदस्त रोमांच

एनएसटी न्यूज, भोपाल। महर्षि मैत्री क्रिकेट श्रृंखला अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल आयोजित किया जाएगा। सुबह सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे, जबकि शाम चार बजे फाइनल मुकाबला होगा। आयोजकों के अनुसार, दर्शकों को कल भी रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल चरण में कुल पांच मुकाबले संपन्न हुए, जिनमें खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। रुद्र यज्ञ एकादशी और यज्ञ एकादशी के बीच खेले गए मुकाबले में यज्ञ एकादशी ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में बाहुबली और महाकाल टीम आमने-सामने थीं, जिसमें यज्ञ एकादशी ने दमदार खेल दिखाते हुए विजय हासिल की। इसके अलावा नीलकंठ एकादशी के मुकाबले में विश्वनाथ एकादशी विजेता रही।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं पिच पर जाकर बल्लेबाजी करते हुए छक्के भी लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन भारतीय संस्कृति और मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया भी पूरे समय मौजूद रहे और सभी टीमों का हौसला बढ़ाया। आयोजन में सेज ग्रुप के डायरेक्टर, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित राकेश चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र मिश्रा, अनिल भार्गव, रामकुमार वैदिक सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत अवनीश त्रिवेदी, अभिषेक दुबे, अंकुर पांडे और सुनील उपाध्याय द्वारा किया गया।

महर्षि मैत्री क्रिकेट श्रृंखला खेल के माध्यम से संस्कार, संस्कृति और सामाजिक समरसता का मजबूत संदेश दे रही है। अब सभी की निगाहें कल होने वाले सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं। विजेता टीम को 31 हजार रुपये का नगद पुरस्कार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। आयोजकों ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रोमांचक मुकाबले का आनंद लें और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles