34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

माज सदाकत की तूफानी पारी, सलमान के अर्धशतक से पाकिस्तान ने हासिल की बड़ी जीत

नई दिल्ली : बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने दूसरे वनडे मुकाबले में जोरदार वापसी की और माज सदाकत के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 128 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीमों की बराबरी हो गई है। पाकिस्तान की इस निर्णायक जीत में माज सदाकत के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान ने 47.3 ओवर में 274 रन बनाए। बारिश की वजह से दूसरी पारी में मैच को 32 ओवर का कर दिया गया और बांग्लादेश को जीत के लिए 243 रन का टारगेट मिला, लेकिन ये टीम 23.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

माज और सलमान की तूफानी पारी

पाकिस्तान के लिए दूसरे वनडे मैच में माज सदाकत और सलमान आगा ने अर्धशतकीय पारी खेली। माज ने 46 गेंदों में 75 रन बनाए, जबकि सलमान आगा ने 62 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। टीम के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 5 चौकों की मदद से 44 रन बनाए, वहीं ओपनर साहिबजादा फरहान ने 31 रन जोड़े। कप्तान शाहीन अफरीदी इस मैच में केवल 3 रन ही बना सके। बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

दोनों गेंदबाजों ने खेला शानदार प्रदर्शन, 3-3 विकेट लिए

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और माज सदाकत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान शाहीन अफरीदी ने 5 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। मोहम्मद वसीम जूनियर और फहीम अशरफ को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश की ओर से विकेटकीपर लिटन दास ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 41 रन बनाए, जबकि कप्तान मेंहदी हसन मिराज ने केवल 1 रन बनाया और इस मैच में 2 विकेट लेने में सफल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles