24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

IPL 2026 शेड्यूल पर बड़ा अपडेट, दो चरणों में जारी हो सकता है पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। IPL 2026 की शुरुआत मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी दौरान देश के कुछ राज्यों में चुनाव भी प्रस्तावित हैं, जिनकी तारीखों का ऐलान अभी होना बाकी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस बार शेड्यूल को दो फेज में जारी कर सकती है। पहले फेज का कार्यक्रम पहले घोषित किया जाएगा, जबकि दूसरे फेज का शेड्यूल चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद जारी किया जा सकता है, ताकि सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सके।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग जो 2 मार्च को हुई थी, उसमें उन्होंने पहले फेज के शेड्यूल को लगभग फाइनल कर दिया है, जिसका ऐलान 6 या 7 मार्च को किया जा सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार गवर्निंग काउंसिल की सोमवार को हुई मीटिंग में उन्होंने आईपीएल 19वें सीजन के शेड्यूल को 2 फेज में रिलीज करने का फैसला लिया जिसमें पहले फेज का ऐलान इस हफ्ते के आखिर में किया जा सकता है। आरसीबी ने भी 3 मार्च को ऐलान कर दिया कि वह सीजन के अपने 5 मैच जिसमें शुरुआती मुकाबला भी शामिल है वह बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेंगे। ऐसे में इस सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में होना तय हो गया है। वहीं कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने भी कन्फर्म किया कि बेंगलुरु में टूर्नामेंट फाइनल के साथ-साथ एक प्लेऑफ गेम भी होस्ट करेगा।

बीसीसीआई की तरफ से कुछ दिन पहले फ्रेंचाइजियों को दी गई जानकारी में बताया गया कि कैप्टन्स की मीटिंग के बारे में डिटेल्स अगले हफ्ते तक बता दी जाएंगी। IPL 2026 का पहला फेज शुरुआती 13 से 14 दिनों का हो सकता है। वहीं विदेशी खिलाड़ियों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट आने वाले दिनों में एक बार में शेयर किए जाएंगे। इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 या 29 मार्च को सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles