भोपाल। एलएनयूपीई ग्वालियर ने 5 अंकों के साथ पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रहते हुए खिताब जीत लिया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में खेली गई फुटबॉल प्रतियाेगिता में एसजीबी अमरावती तथा शिवाजी कोल्हापुर 3-3 अंकों से बराबर रहे परन्तु बेहतर गोल औसत से अमरावती को दूसरा और कोल्हापुर को तीसरा स्थान मिला। जबकि भोपाल को दो मैच में हार और एक ड्रॉ से एक अंक मिला उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। अब ये चारों टीमें 9 फरवरी से ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने मिदनापुर जाएंगीं। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण पूर्व कुलपति प्रो. आईएस चौहान, डॉ. इंदिरा चौहान ने किया।
ये हुए पुरस्कृत : बेस्ट प्लेयर एलएनयूपीई के मलिक, बेस्ट गोलकीपर बीयू भोपाल रोहित, बेस्ट डिफेंडर अमरावती गेलिक, बेस्ट स्कोरर कोल्हापुर ऋषिकेश रहे।

