भोपाल। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने 56वीं मप्र राज्य स्तरीय अंतर जिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए दस पदक पदक जीते हैं। इसमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता के अंडर-18 बालक 6 किमी में मनीष शर्मा ने सुनहरी सफलता हासिल की। अंडर-16 बालक 2 किमी में विशाल पांडे ने स्वर्ण पदक जीता है। इसमें लोकेंद्र सिंह को रजत और रितेश ओहरे ने कांस्य पदक मिला है। स्पर्धा के अंडर-20 बालिका 6 किमी में मनीषा शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही अंडर-18 बालिका 4 किमी में तेजेंदर कौर ने पहला स्थान हासिल किया। इसमें नेहा सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-16 बालिका 2 किमी में बुशरा खान ने पीला तमगा जीता है। इसमें मंजु यादव को रजत और एकता डे को कांस्य पदक मिला है। यह सभी धावक एथलेटिक्स कोच एसके प्रसाद से प्रशिक्षण हासिल करते हैं।