20.8 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

IPL 2025 के लिए कई नियम बदल दिए, एक नियम ऐसा है, जिसके बदले जाने से गेंदबाजों को खूब फायदा

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कई नियम बदल दिए हैं। एक नियम ऐसा है, जिसके बदले जाने से गेंदबाजों को खूब फायदा होगा। इससे आईपीएल के मैच और रोमांचक बनेंगे और क्रिकेट फैंस बेहतरीन तरीके से मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे।

स्लो ओवर रेट के बाद कप्तान को दिए जाएंगे डिमेरिट प्वाइंट

IPL 2025 से पहले स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान को एक मैच के लिए बैन कर दिया जाता था। लेकिन आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इसमें बदलाव किया है। अब से स्लो ओवर रेट के बाद कप्तान को डिमेरिट प्वाइंट दिए जाएंगे। मान लीजिए अगर कप्तान पर मैच फीस का 25 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जाता है, तो एक डिमेरिट प्वाइंट मिलेगा। ये डिमेरिट प्वाइंट 36 महीने तक रिकॉर्ड पर बने रहेंगे। ऐसे में बैन लगने की संभावना काफी हद कम हो जाएगी।

दूसरी पारी में मिलेगी दो नई गेंदें

पिछले सीजन मैच के दौरान एक ही गेंद का इस्तेमाल होता था। लेकिन अब आईपीएल 2025 में नियम बदल दिया गया है। अब दूसरी पारी के दौरान 11वें ओवर के बाद 12वें ओवर से दूसरी नई गेंद ले सकेंगे। अब इससे शाम को जो भी मैच होंगे। उनमें बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। गेंद बदलनी है या नहीं। इसका अंतिम फैसला अंपायर ही करेंगे।

लार के उपयोग की दे दी अनुमति

कोविड-19 महामारी फैलने के बाद आईपीएल में लार के उपयोग पर बैन लगा दिया गया था। लेकिन आईपीएल 2025 में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने लार के उपयोग की अनुमति दे दी है। गेंदबाज लार का उपयोग गेंद को रिवर्स स्विंग करने के लिए करते हैं। ताकि वह जल्दी से जल्दी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा सकें। अब लार से बैन हटने के बाद गेंदबाज को फायदा होगा और वह बल्लेबाजों पर लगाम लगा सकेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles