मास्टर लक्ष्मण गुरूंग का अन्तराष्ट्रीय ताईक्वान्डो प्रतियोगिता के लिये चयन

0
मास्टर लक्ष्मण गुरूंग का अन्तराष्ट्रीय ताईक्वान्डो प्रतियोगिता के लिये चयन

भोपाल। भोपाल के मास्टर लक्ष्मण गुरूगं का चयन 17 से 22 अगस्त 2023 तक साउथ कोरिया के मुजू में होने वाली 16वी वर्ल्ड ताईक्वान्डों कलचर एक्सपोे अन्तराष्ट्रीय ताईक्वान्डो प्रतियोगिता में किया गया है।

मास्टर लक्ष्मण गुरूगं वर्तमान में 5वी डन ब्लेक बेल्ट होकर भेल खेल प्राधिकरण भोपाल में ताईक्वान्डों कोच के पद पर कार्यरत है। मास्टर लक्ष्मण गुरूंग का चयन मुम्बई की प्रसिद्ध मार्शल आर्ट संस्था कोरियन कमवेट मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से सीनियर वर्ग के ओवर 74.कि.ग्रा. भार वर्ग की प्रतियोगिता के लिये हुआ है।
मास्टर लक्ष्मण गुरूगं 11 अगस्त को अतंराष्ट्रीय वर्ल्ड ताईक्वान्डों प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये मुम्बई से साउथ कोरिया के लिये रवाना होगें।

मास्टर लक्ष्मण गुरूगं ने इस अतंराष्ट्रीय ताईक्वान्डों प्रतियोगिता के लिये एक वर्ष पूर्व ही अपना अभ्यास शुरू कर दिया था। लेकिन वह पिछले दो-तीन महिनों से प्रतियोगिता में अव्वल आने के लिये शानदान प्रर्दशन करने के लिये ताईक्वान्डों की फाईट ट्रेनिंग, किक प्रेक्टिस, लम्बी दौड आदि के माध्यम से प्रतिदिन बडा ही कडा अभ्यास सुबह- शाम दो से तीन घंटे करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here