31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मयंक अकादमी विधायक ट्रॉफी के फाइनल में

भोपाल | मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने सेंट माइकल को छह विकेट से हराकर विधायक ट्रॉफी अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंकुर मैदान पर कमल सेना के तत्वावधान में खेली जा रही इस प्रतियोगता में सेंट माइकल ने 32 ओवर में 116 रन बनाए। उसकी ओर से आयुष यादव 26, हर्ष चतुर्वेदी 24 और दिवा सिंह ने 15 रन बनाए। मयंक के यजुश मिश्रा ने तीन विकेट झटके। शोएब अख्तर और हर्षित को दो-दो सफलताएं मिलीं। जवाब में मयंक अकादमी ने जरूरी रन चार विकेट पर बना लिए। इसमें प्रभांशु ने 51, यश साहू ने 22 और हर्ष ने 11 रन बनाए। सेंट माइकल के आकाश ने 2 विकेट लिए। हर्षित मैन आॅफ द मैच रहे। सेंट माइकल के कोच समद खान, एसम गुफरान, मनीष सिंह और सुधीर जाचक ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles