33 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

मयंक चतुर्वेदी आकदमीः कोहली इलेवन चार रनों से जीती

भोपाल। विराट कोहली इलेवन ने युवी इलवेन को चार रनों से हराकर यहां खेली जा रही मयंक चतुर्वेदी आकदमी की इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक जीत दर्ज की है। बीयू मैदान पर कोहली इलेवन ने नौ विकेट पर 144 रन बनाए। इसमें हर्ष बात्री ने 28, प्रभांशु शुक्ला ने 23 व अनुमय श्रीवास्तव ने 21 रन बनाए। शोएब अख्तर ने चार व नितेश एक्का ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए युवी टीम 141 रन ही बना सकी। शोएब अख्तर ने 52 और नितेश एक्का ने 32 रन बनाए। दीपक वरूडे ने 4 व विकास शर्मा ने 2 विकेट लिए। दीपक मैन ऑफ़ द मैच चुने गए। दूसरे मैच में धोनी इलेवन ने सात विकेट पर 135 रन बनाए। यश साहू ने 55 और अरबाज़उद्दीन ने 21 रन बनाए। तेंडुलकर इलवेन की ओर से धर्मेन्द्र यादव ने 3 विकेट लिए। आदिकृष्ण पाठक व पलाश चौधरी के हिस्से 2-2 विकेट आए। जवाब में तेंडुलकर इलेवन मात्र 71 रनाें पर आउट हो गई। अरबाज और निधि तिवारी ने तीन-तीन विकेट लिए। यश साहू मैन आफ दमैच रहे। उन्हें कोच सनी भटनागर और प्रदीप दुबे ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles