25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की ऑलराउंडर निकिता सिंह भारतीय टीम में चयनित

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स, भोपाल। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की प्रतिभाशाली हरफनमौला खिलाड़ी निकिता सिंह का चयन भारतीय महिला टीम में हुआ है। निकिता का यह चयन राइजिंग स्टार महिला टी-20 एशिया कप के लिए किया गया है, जिसका आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में किया जा रहा है। निकिता सिंह मध्य प्रदेश की उभरती हुई क्रिकेटरों में शामिल हैं। वह इससे पहले सेंट्रल ज़ोन की टीम का प्रतिनिधित्व उप-कप्तान के रूप में कर चुकी हैं। साथ ही, वह पिछले वर्ष चैलेंजर ट्रॉफी में भी खेल चुकी हैं। इसके अलावा, निकिता मध्य प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान की भूमिका भी निभा चुकी हैं, जो उनके नेतृत्व और खेल कौशल को दर्शाता है।

ऑलराउंडर निकिता सिंह मध्यम तेज गति की गेंदबाज़ी करती हैं और मध्यक्रम में उपयोगी बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती हैं। उनके संतुलित प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया, जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। निकिता वर्तमान में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी में कोच के. डी. गुप्ता के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। अकादमी से निकलकर भारतीय टीम तक का उनका सफर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। भारतीय टीम में चयन पर निकिता सिंह को भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री ध्रुव नारायण सिंह, सचिव शांति कुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles