एनएसटी न्यूज, भोपाल। बीडीसीए द्वारा आयोजित डॉ. गोविंद नारायण सिंह “दाऊ साहेब” U-15 इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट का दो दिवसीय फाइनल बाबे अली मैदान पर खेला गया। मुकाबले में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने सेंचुरियन अकादमी को पहली पारी में बढ़त लेकर हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरे दिन सेंचुरियन अकादमी ने अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन टीम 51 ओवर में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मयंक चतुर्वेदी अकादमी की ओर से मन कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। वेद पाठक ने 3 और ऋषभ पांडे ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में मयंक चतुर्वेदी अकादमी ने दूसरी पारी में 78 ओवर में 8 विकेट पर 178 रन बनाए। आर्यवीर मेघवानी ने 39 रन की पारी खेली जबकि ऋषभ पांडे 70 रन पर नाबाद रहे। सेंचुरियन अकादमी की ओर से शिवांशु मिश्रा ने 3 विकेट लिए, जबकि प्रशांत और अर्णव ने 2-2 विकेट चटकाए। पहली पारी में बढ़त के आधार पर मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी को दाऊ साहब कप का विजेता घोषित किया गया।
मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने जीता दाऊ साहब कप, पहली पारी की बढ़त के आधार पर सेंचुरियन अकादमी पर जीत
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

