28.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकैडमीः एस टी -10 व एम एस डी -7 टीमें जीतीं

भोपाल। स्थानीय बी यू मैदान पर आज मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकैडमी का इंटर हाउस (ओपन वर्ग) के दो मैच खेले गये। आज प्रतियोगिता मैं दो मैच खेले गये (1) पहला मैच एस टी -10 विरुद्ध युवी -12 टीमों के बीच खेला गया ,टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एसटी -10 ने 161/7 रन बनाए पलाश चौधरी 46 ने शुभम मरावि ने 43 व क़्रिश मल्होत्रा ने 25 रन बनाए ,युवी -12 की ओर से साहिल सिंह व यजुश मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए ।
जवाबी पारी खेलते हुए युवी -12 की टीम 105/7 रन ही बना सकी नितेश एक्का ने 26 रन व यजुश मिश्रा ने 20 रन बनाए ,एस टी -10 की ओर से क़्रिश मल्होत्रा ने 3 व अक्षत मीना व आदिकृष्ण पाठक ने एक-एक विकेट लिए ।इस प्रकार एम एस टी -10 की टीम 57 रन से विजयी हुई ।
क़्रिश मल्होत्रा को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया
दूसरा मैच वी के -18विरुद्ध एम एस डी -7:- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वीके -18 ने 110/8 रन बनाए हर्ष बात्रीने 46 राजवीर सिंह राजपूत ने 21 रन बनाए ।एम एस डी -7 की ओर से बलराम ने 3 जबकि सुब्रत व यश साहू ने 2-2 विकेट लिए । जवाबी पारी खेलते हुए एम एस डी -7 ने 111/6 रन बनाकर मैच को जीत लिया नरेश थापा ने 54* व बलराम ने 10 रन बनाए ,वीके -18 की ओर से प्रीति यादव ,विकास शर्मा ,शिवांश शर्मा व राजवीर ने 1-1 विकेट लिये ।इस प्रकार एमएस डी 7 ने मैच 4 विकेट से जीत लिया । नरेश थापा को शानदार बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया । आज के मैच (१):-वी के -18 विरुद्ध युवी -12 (प्रातः 7-30 बजे ) एस टी -10 विरुद्ध एम एस डी -7 (प्रातः 11-30 बजे ) आज मैन ऑफ़ द मैच खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया क्रिकेट कोच सुमित तनेजा व श्रीमान के डी गुप्ता ने ।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles