34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मयंक क्रिकेट अकादमी ने अंकुर अकादमी को 7 विकेट से हराया, शिवांश की हैट्रिक और देवांश की अर्धशतकीय पारी ने दिलाई आसान जीत

एनएसटी न्यूज, भोपाल। ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अंकुर अकादमी को 7 विकेट से हराया। मैच ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंकुर अकादमी की टीम 17.3 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आयुष परमार ने 75 गेंदों में 66 रन की प्रभावशाली पारी खेली, जबकि पुरवेश ने 44 रन जोड़े। मयंक अकादमी की ओर से पीयूष सिंह और खब्बू गेंदबाज शिवांश चतुर्वेदी ने तीन-तीन विकेट लिए। शिवांश ने लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट लेकर टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक दर्ज की। अरबाज उद्दीन ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मयंक चतुर्वेदी अकादमी ने 24 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। देवांश यदुवंशी ने 50 रन की शानदार पारी खेली। अरबाज उद्दीन 38* रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षत बाजपेयी ने 23, शुभम शुक्ला ने 22 और प्रियांशु प्राण ने नाबाद 20* रन जोड़े। अंकुर टीम की ओर से रबजीत सिंह, शांतनु खरे और वैभव बाथम को एक-एक सफलता मिली। शिवांश चतुर्वेदी को हैट्रिक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार क्रिकेट कोच ज्योति प्रकाश त्यागी और पीयूष सिंह बघेल ने प्रदान किया।

आज का मैच:
ऐस अकादमी बनाम एनसीसीसी, सुबह 9 बजे (ओल्ड कैंपियन मैदान)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles