20.8 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

मयंक ग्रीन ने यलो को 7 विकेट से हराया

भोपाल। मयंक चतुर्वेदी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में मयंक ग्रीन ने मयंक यलो को 7 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। अंकुर मैदान पर खेली जा रही स्पर्धा में पहले खेलते हुए मयंक यलो ने 110 रन बनाए। जवाब में मयंक ग्रीन ने 3 विकेट खोकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। विजेता टीम के यश साहू (नाबाद 51 रन) को बल्लेबाजी व अंकित बजाज 4 विकेट को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीडीसीए के सचिव साजिद अली ने प्रदान किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी जोंस चाको, साजिद नूर, हसन वल्ली, सुशील सिंह ठाकुर व कोच सुमित तनेजा उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles